अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। पीएम किसान योजना के तहत सरकार की तरफ से लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसमें दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में आते हैं। अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत 10 किस्तें जारी कर चुकी है। केंद्र सरकार ने इसी महीने करोड़ों किसानों के खाते में 10वीं किस्त के दो हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। जिन किसानों को योजना के तहत दस किस्तों के पैसे मिल गए हैं अब वो 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 10वीं किस्त जनवरी महीने के पहले सप्ताह में आई थी, उस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि 11वीं किस्त भी अप्रैल महीने के पहले ही सप्ताह में किसानों के खाते में आ जाएगी। ऐसे में अगली किस्त के पैसे आने से पहले एक बार अपना सारा स्टेटस चेक कर लीजिए और आपके रजिस्ट्रेशन किसी तरह की गलती हो तो उसे भी सही कर लीजिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। इस सरल तरीके से आप किसी तरह की गलती में सुधार कर सकते हैं...