फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम, वरना अटक जाएंगे पैसे

Thu, 20 Jan 2022 06:34 PM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम - फोटो : istock
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके काम की है। पीएम किसान योजना के तहत सरकार की तरफ से लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसमें दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में आते हैं। अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत 10 किस्तें जारी कर चुकी है। इस योजना का लाभ ऐसे छोटे और सीमांत किसान परिवारों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य जमीन है। लेकिन इस मामले में भी अब फर्जीवाड़ा होने लगा है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हो रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यानी राशन कार्ड का नंबर दर्ज होने के बाद ही लाभार्थी किसान को अगली किस्त के पैसे मिल पाएंगे। इसके अलावा अगली किस्त आने से पहले एक बार अपना सारा स्टेटस चेक कर लीजिए और आपके रजिस्ट्रेशन किसी तरह की गलती हो तो उसमें सुधार कर लीजिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो। इस सरल तरीके से आप किसी तरह की गलती में सुधार कर सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम - फोटो : istock
ऐसे सुधारें गलती 
  • सबसे पहले पीएम किसान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम - फोटो : iStock
  • इसके बाद किसान कॉर्नर पर क्लिक करें और आधार एडिट के विकल्प पर जाएं। यहां आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

4 of 5
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम - फोटो : istock
  • इसके बाद अगर नाम में कोई गलती है तो उसे सुधार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए फटाफट निपटा लें ये काम - फोटो : istock
  • अन्य गलतियों को भी आप यहां से सही कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लेखाकार एवं कृषि विभाग कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें