फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 10th Installment: 10वीं किस्त जारी करने की तारीख हुई तय, इस दिन 12 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे

Wed, 22 Dec 2021 06:25 PM IST
ज्योति मेहरा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
0वीं किस्त जारी करने की तारीख हुई तय ( प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
देशभर में किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त को लेकर सभी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर ये कब आएगी, लेकिन अब ये इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, दसवीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इसके संबंध में लाभार्थी किसानों को मैसेज के जरिए सूचित किया गया है। इस मैसेज के जरिए सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त के आने की तारीख बताई है। इसका मतलब ये कि इतने समय से इंतजार कर रहे किसानों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। मैसेज के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 के दिन दोपहर 12 बजे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही मैसेज में ये भी कहा गया है कि इस दिन प्रधानमंत्री मोदी किसान उत्पादक संगठनो को इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे। आप इस कार्यक्रम के साथ दूरदर्शन या pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
0वीं किस्त जारी करने की तारीख हुई तय ( प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया था, लेकिन आज लाभार्थी किसानों को मैसेज के जरिए सूचित किया गया की दसवीं किस्त 1 जनवरी 2022 के दिन 12 बजे जारी की जाएगी। इस योजना के तहत लगभग 12 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में दो हजार रुपए भेजे जाएंगे। हर चार माह पर दो हजार रुपए की रकम जारी की जाती है। इसका मतलब इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस बार 1 जनवरी को जो नई किस्त आएगी वो साल 2021 के आखिरी माह की होगी।
विज्ञापन

3 of 5
0वीं किस्त जारी करने की तारीख हुई तय ( प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अबतक मिल चुकी हैं नौ किस्तें
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल नौ किस्तें मिल चुकी हैं। जिसमें DEC-MAR 2018-19 में पहली किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या  3,16,10,700 थी। APR-JUL 2019-20 में दूसरी किस्त में किसानों की संख्या 6,63,27,601 थी।  AUG-NOV 2019-20 में तीसरी किस्त में लाभार्थी किसानों की संख्या 8,76,21,282 थी।

4 of 5
0वीं किस्त जारी करने की तारीख हुई तय ( प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • DEC-MAR 2019-20 में चौथी किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 8,96,00,395 थी। APR-JUL 2020-21 में 5वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 10,49,31,270 थी। AUG-NOV 2020-21 में 6ठी किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 11,12,88,002 रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
0वीं किस्त जारी करने की तारीख हुई तय ( प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • जबकि DEC-MAR 2020-21 में 7वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 10,23,49,456 थी। APR-JUL 2021-22 में 9वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 11,12,88,002 रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें