किसान कृषि उड़ान योजना
- फोटो : istock
क्या है कृषि उड़ान योजना 2.0
जो किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अपना पंजीकरण करवाना होगा। योजना के तहत देश के अलग अलग हिस्सों से कृषि उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए हवाई अड्डों का इस्तेमाल किया जाएगा। किसानों को हवाई जहाज की आधी सीटों पर सब्सिडी दी जाएगी। जिससे किसान पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी न पड़े और उत्पाद सही समय पर बाजार में पहुंचे। योजना में जो किसान मछली उत्पादन, दूध उत्पादन और डेयरी उत्पाद, मांस जैसे व्यवसाय से जुड़े हैं। उनको इस योजना का लाभ ज्यादा मिल सकता है।