Kisan Vikas Patra: आज हम आपको भारत सरकार की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने पर आप कुछ सालों में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं। भारत सरकार की ये स्कीम काफी खास है। इसे खासतौर पर भारतीय किसानों के लिए बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान इस स्कीम में आसानी से अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसमें उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। बैंकों और पोस्ट ऑफिस में कई सारी छोटी बचत योजनाएं चला रही हैं। किसान विकास पत्र भी एक छोटी बचत योजना है। इस योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में विजिट करना होगा। इसमें निवेश किए गए आपके पैसे 124 महीनों में डबल हो जाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -