फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य, चिराग, कुहू और बोधित

Sat, 11 Oct 2014 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 विम्बल्डन और स्विस जूनियर चैंपियन उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी जादू बरकरार रखा। तीसरी यूनियन बैंक ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में लक्ष्य ने अंडर-17 वर्ग में उलटफेर करते हुए टॉप सीड खिलाड़ी को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


वहीं, चिराग सेन और बोधित जोशी भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। लड़कियों में कुहू गर्ग तीन वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।

बंगलुरु में चल रही प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को लक्ष्य सेन ने अंडर-17 एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में टॉप रैंकिंग एयर इंडिया के एम कनिष्क को 10-21, 21-16, 21-10 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। चिराग सेन ने दिल्ली के कार्तिकेय गुलशन को 21-13, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंडर-17 बालक युगल वर्ग में उत्तराखंड के बोधित जोशी और दिल्ली के कार्तिकेय की जोड़ी ने पुदुचेरी के संजय और श्रीबाज को 21-14, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


बालिका अंडर-19 के युगल में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और आंध्र प्रदेश की हारिका की जोड़ी ने कर्नाटक की वैष्णवी और सोनिका को 21-14, 21-16, मिक्स डबल्स में कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जुन की जोड़ी ने तमिलनाडु के चंद्र महेश्वर और कीथना पी की जोड़ी को 21-6, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कुहू अंडर-17 युगल के सेमीफाइनल में भी जगह बनाने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें