न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-एक के एक मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम से इंग्लैंड को नौ रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 172 रन बनाए।
मोइन अली ने सर्वाधिक 36 रन का योगदान दिया जबकि माइकल लंब ने 33 और जोस बटलर ने 32 रन का योगदान दिया। वहीं रवि बोपारा ने नाबाद 24 रन बनाए।