सिटी ब्यूटीफुल के तीन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अब क्रिकेट में रूचि दिखाते हुए सिनेमा क्रिकेट लीग का आयोजन शुरू किया है। सिनेमा क्रिकेट लीग में पिकाडिली स्कायर, डीटी सिनेमा, फन सिनेमा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
सिनेमा क्रिकेट लीग में सभी मैच लीग आधार पर खेले जाएंगे। सभी मैच बीस-बीस ओवर में फारमेट पर आधारित होंगे।
तीनों सिनेमा की क्रिकेट टीमों के सभी खिलाड़ी सफेद पोशाकों में मैदान पर उतरेंगे। सोमवार को सिनेमा क्रिकेट लीग ट्राफी का डिस्पले किया गया।
इस अवसर पर पिकाडिली स्कायर के जीएम विनीत सबलोक, फन सिनेमा के मैनेजर जितेंद्र सिंह, डीटी सिनेमा के सीनीयर मैनेजर अमित सिंह मौजूद रहे।
जीएम विनीत सबलोक ने बातया कि सिनेमा क्रिकेट लीग की विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5100 सौ रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
डीटी सिनेमा के सीनीयर मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि क्रिकेट लीग के मुकाबले गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर 40 में खेले जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला 3 दिसंबर को क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में खेला जाएगा।
लीग का उद्धाटन मुकाबले में डीटी सिनेमा की टीम ने पिकाडिली स्कायर की टीम को 6 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पिकाडिली स्कायर की टमी ने 125 रन बनाए।
वहीं डीटी सिनेमा की टीम ने 4 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच में डीटी सिनेमा के राकेश चांद को 27 रन और 6 विकेट लेने पर मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला।