फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीक्रेट यूनिट' बंद होने से भड़के वीके सिंह

Mon, 11 Nov 2013 08:35 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी सीक्रेट सर्विस यूनिट टेक्निकल सपोर्ट डिविजन (टीएसडी) के गठन को लेकर विवादों में घिरे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने अपने इस प्रोजेक्ट का बचाव करते हुए इस बंद करने की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फैसले भारतीय सुरक्षा के ‘दुश्मन’ काफी खुश होंगे। इस विशेष जासूसी यूनिट के गठन को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर इसे बंद कर दिया जाता, तो सीमा पर हो रही ढेरों गतिविधियों के बारे में पता चल जाता।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है इस यूनिट के बंद होने के फैसले से जो सबसे ज्यादा खुश होंगे, वह हैं भारतीय सुरक्षा के दुश्मन।’ वीके सिंह ने कहा कि अगर टीएसडी को बंद नहीं किया जाता तो सीमा पर हो रही कई गतिविधियां नहीं हो पाती।
विज्ञापन


इस यूनिट को लेकर जनरल सिंह की काफी आलोचना हो चुकी है। यूनिट पर आरोप है कि उसने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की जासूसी और जम्मू कश्मीर सरकार को गिराने की कोशिश की थी।

इस यूनिट को जनरल वीके सिंह के कार्यकाल के दौरान अप्रैल, 2010 से पिछले साल मई के बीच स्थापित किया गया था। लेकिन उनकी रिटायरमेंट के तुरंत बाद ही इसे बंद कर दिया गया।

मिलिट्री ऑपरेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने इसे बंद करने की सिफारिश के साथ-साथ गतिविधियों की जांच सीबीआई से कराने को कहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें