फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राईकलर कोकोनट कुल्फी

Thu, 06 Jun 2013 05:24 PM IST
वन्दना जौहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

डेढ़ लीटर दूध, एक ताजा नारियल, एक बड़ा चम्मच कार्नफ्लोर, तीन चौथाई कप चीनी, आधा कप खोया, 8-10 धागे केसर थोड़े से दूध में भिगोया हुआ, एक दो बूंद केसरिया रंग, आधा कप पिस्ता दूध में भिगोकर पिसा हुआ, कुद बूंद खाने वाला हरा रंग, 50 ग्राम बादाम भिगोकर छिलका उतारकर पिसा हुआ, 2-3 बूंद केवड़ा, 4-5 छोटी इलायची पिसी हुई।
विज्ञापन


विधि
सबसे पहले नारियल को तोड़कर काला छिलका उतारकर सफेद भाग को कद्दूकस कर लें।
उसके बाद उसे थोड़े से दूध के साथ मिक्सर में महीन पीस लें।
अब दूध को भरी तली की कड़ाही में गर्म करें इसमें पिसा हुआ नारियल मिलाएं।
उसको निरंतर चलाते हुए दूध इतना गाढ़ा करें कि वह आधा रह जाए।
कार्नफ्लोर को थोड़े ठंडे दूध में मिलाकर घोल ले तथा गाढ़े किए हुए दूध में मिलाकर 5-6 मिनट पका लें।
अब इसे आंच से उतारकर उसमें खोया डालें और ठंडा होने दें।
हल्का गर्म रहने पर ही चीनी मिला दें और अच्छी तरह मिलाए।
गाढ़े दूध को तीन हिस्से में बांटकर एक हिस्से में घुला हुआ केसर तथा केसरिया रंग मिलाएं।
दूसरे हिस्से में पिसा हुआ पिस्ता और हरा रंग मिलाएं।
तीसरे हिस्से में पिसा बादाम व केवड़ा मिला दें।
तीनों हिस्सों को अलग-अलग बर्तन में रखकर फ्रीजर मे जमने के लिए रख दें।
जब कुल्फी आधी जम जाए तो फ्रीजर से निकाल लें।
फिर कुल्फी के सांचे में नीचे हरा फिर सफेद फिर केसरिया कुल्फी का मिश्रण बराबर-बराबर मात्रा में भरें।
सांचे के ढक्कन को बंदकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
फ्रीज को सबसे अधिक कूलिंग पर सेट करें।
जब कुल्फी जम जाए तो सांचें से निकाल कर स्वादिष्ट ट्राइकलर कोकोनट कुल्फी सर्व करें।

नारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर की निवासी वन्दना जौहरी की रेसिपी है।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें