फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमाली पनीर टिक्का

Wed, 10 Oct 2012 04:07 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
(चार लोगों के लिए)
विज्ञापन


सामग्री
350 ग्राम कटा हुआ पनीर (चार इंच लंबे और 1/8 मोटे टुकड़े), तेल।

फिलिंग
आधा कप हरा धनिया और आम-दीने की गाढ़ी चटनी, आधा कप पिसी हुई उबली मटर, आधा कप  उबली फ्रेंच बीन्स, एक चौथाई कप उबले व मैश किए मक्के के दानें।

सीजनिंग
आधा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच आमचूर, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर, नमक स्वादानुसार।

गानिर्शिंग
कचूमर सलाद के साथ।

विधि
पनीर को चार इंच लंबे और 1/8 मोटे टुकड़ों में काटें।एक कटोरे मे धनिया और आम-पुदीने की चटनी डालें और इसमें मटर, बीन्स व मक्के के दानें मिलाएं।सीजनिंग के लिए सभी मसालों को डालकर ठीक से मिलाएं।मसाले को चाकू की मदद से पनीर के टुकड़ों पर लगाएं।एक छोर से पनीर को अंदर की ओर रोल करना शुरू करें। पनीर रोल को थोड़ा तेल छिड़ककर पांच से दस मिनट तक ग्रिल करें और धीरे-धीरे पलटें।पनीर को हल्का भूरा होने तक ग्रिल करें जिससे यह क्रिस्पी हो और कचूमर के सलाद के साथ गर्मागर्म परोसें।  
कोमल की टिप्स
दो कप कटे प्याज, टमाटर व बंदगोभी,  नींबू का रस, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक मिलाकर.रुमाली पनीर टीका के साथ परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें