(चार लोगों के लिए)
सामग्री
एक कप सोया के छोटे दानें (सोया ग्रेन्यूल्स), आधा कप कटा हुआ गाजर, आधा कप कटी हुई बीन्स, आधा कप मटर, आधा कप अमेरिकन कॉर्न।
मसाले के लिए
आधा कप सभी तरह के मसालो का पेस्ट (प्याज, टमाटर, टमाटर प्यूरी), एक चम्मच अदरक- लहसुन पेस्ट, एक चम्मच कटी हरी मिर्च, आधा कप जीरा, आधा कप लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच कसूरी मेथी, आधा चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच तेल, एक चम्मच देसी घी।
विधि
सोया ग्रेन्यूल्स को पानी मे डालकर 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें ।सोया का पानी छानकर छने पानी को ग्रेवी के लिए रख दें ।कुकर में तेल को गर्म करके उसमे जीरा, हरी मिर्च और अदरक लहसुन पेस्ट डालें ।कुछ मिनट तक फ्राई करने के बाद उसमे सभी मसालों का पेस्ट डालें ।पूरी तरह से फ्राई हो जाने के बाद उसमे कटी हुई सब्जियां, सोया ग्रेन्यूल्स और अमेरिकन कॉर्न डालें।अच्छी तरह से मिक्स हो जाने पर थोड़ा पानी डालें , प्रेशर कुकर मे एक सीटी दें।अब पांच मिनट के लिए उबालें।कुकर ढक्कन निकालें और उसमें एक चम्मच देसी घी डाल कर आंच से हटाएं।कटे हरे धनिया का गार्निश कर कुल्चे या रोटी के साथ परोसें।