20 साल की उम्र, वो पड़ाव है जब आप युवा हो चुके होते हैं। जवानी का जोश पूरे चरम पर होता है। इस जोश में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनका खामियाजा हो सकता है आगे आपको अपने करियर में भुगतना पड़ सकता है।
अगर आप 20 की इस युवा उम्र में प्रवेश कर रहे हैं या कर चुके हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप जिदंगी की सभी मुश्किलों के सामना करने के लिए खुद को तैयार कर लें।
30 साल की उम्र तक आपने क्या हासिल किया, ये 20 की उम्र में किये गए कामों पर निर्भर करता है।
स्कूल की पढ़ाई खत्म कर कॉलेज तक आते आते युवा अक्सर मेहनत करना छोड़ देते हैं। युवा सोचते हैं कि सफल होने के लिए सिर्फ शिक्षा और बुद्धि ही काफी है। परंतु अच्छी बुद्धि के साथ प्रतिभा और किसी अच्छी यूनीवर्सिटी से डिग्री के बावजूद अच्छी नौकरी की गारेंटी नहीं दी जा सकती। अच्छी डिग्री का मतलब बिल्कुल भी नहीं कि हम कड़ी मेहनत का दामन ही छोड़ दें।
आप अपने करियर को महत्वपूर्ण और बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहे हैं। टीओआई में छपे लेख में करियर एक्सपर्ट जॉय की सलाह है कि सामाजिक कौशल के अलावा हमारे पास किसी भी विषय को विस्तार से बताने की निपुणता का होना भी बहुत जरूरी है।