अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह जया से पहली बार एक फिल्म के सेट पर मिले। दोनों ने एक-दुसरे को वहीं पर देखा। हालांकि जया एक बार पहले भी अमिताभ को एक कॉलेज के कार्यक्रम में देख चुकी थीं तब अमिताभ स्टार नहीं बने थे।
जया बच्चन जब पुणे में फिल्म की पढ़ाई कर रही थीं तो उसी दौरान अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए यहां आए। जया बच्चन उन्हें पहचानती थीं। जया बच्चन की सहेलियां अमिताभ को लंबू-लंबू कहकर चिढ़ा रही थीं लेकिन जया ने उन्हें संजीदगी से लिया। उनके मन में उस समय अमिताभ बच्चन की छवि, हरिवंशराय बच्चन के संस्कारी और सादगी पसंद बेटे की थी।
अमिताभ ने बताया कि वह एक फिल्म के लिए पहली बार मिले। फिर हमारी कई फिल्में एक साथ आईं। इन फिल्मों को करने के दौरान ही हमारे बीच प्यार हुआ। हमारे बीच एक गहरा रिश्ता बन गया। यह रिश्ता इतना गहरा था कि जया ने मेरे साथ विदेश में छुट्टी मनाने के लिए हामी भर दी। लेकिन हमारे बीच एक शर्त भी थी।