फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे केले का रायता

Fri, 06 Sep 2013 01:14 PM IST
डॉ. वीना रानी/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

दो कच्चे केले, 250 ग्राम दही, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, दो साबुत लाल मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार रायता मसाला, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर हींग, तलने के लिए तेल, सात से आठ बादाम।
विज्ञापन


विधि
केलों को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब इसे गर्म तेल में फ्राई करके अलग रख्ा लें।
एक अलग बर्तन में दही को लेकर फेंटें।
साथ ही इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, रायता मसाला और फ्राई किए हुए केले को मिक्स करें।
यदि रायता गाढ़ा लगे, तो उसमें दूध या पानी मिला सकती हैं।
अब छौंक लगाने के लिए एक कलछी में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च डालें।
जीरा चटकने के बाद रायते में छौंक लगा दें।
बादाम से सजाकर केले का रायता सर्व करें।

केले के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता संभल निवासी डॉ. वीना रानी की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। इस प्रतियोगिता के अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनपर क्लिक करें।
विज्ञापन


बनाना मफिन्स
केले की गुझिया

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें