फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले की गुझिया

Fri, 06 Sep 2013 01:13 PM IST
मोना गोयल/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

पांच केले (उबले हुए), दो आलू (उबले हुए), तलने के लिए तेल, एक कप फेंटा हुआ दही, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार, मीठी चटनी।

भरावन सामग्री
एक कप खरबूजे की गिरी, दो चम्मच किशमिश, दो चम्मच काजू कटे हुए, दो चम्मच चिरौंजी।

नोटः भरावन की सामग्री को एक साथ मिक्स कर अलग रख लें।

विधि
सबसे पहले केले और आलू को एक साथ गूंथ लें।
फिर हाथ में पानी लगाकर गूंथे हुए केले वाले मिश्रण से एक लोई लें और इसे चपटा करें।
अब इसमें मेवे भरकर आधा मोड़कर गुझिया की शेप देकर बंद करें।
इसके बाद इसे तेल में सुनहरा होने तक तलें। तेल से निकालने के बाद गुझिये को सीधे पानी में डालती जाएं। कुछ सेकंड बाद हल्के हाथ से दबाते हुए पानी से बाहर निकालें और अलग प्लेट में रखती जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर से फेंटी हुई दही, नमक, मिर्च, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला छिड़कें और ऊपर से मीठी चटनी डालकर सर्व करें।

केले के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता हरिद्वार निवासी मोना गोयल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। इस प्रतियोगिता के अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनपर क्लिक करें।

बनाना मफिन्स
कच्चे केले का रायता

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें