फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवटें बदलते गुजरती है रात तो आजमाएं यह उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
रात भर बिस्तर पर आप करवटें बदलते रह जाते हैं और आंखों में नींद का नामोनिशान नहीं होता। अक्सर आप सोने की जद्दोजहद में नींद की दवाएं खाते हैं तो इसका प्रभावी विकल्प जान लें।
विज्ञापन


स्विटजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख के शोधकर्ताओं की मानें तो हिपनोसिस की मदद से नींद न आने की समस्या पर काबू पाया जाया सकता है और इसके नियमित अभ्यास से आप भरपूर नींद ले सकते हैं।

Trending Videos

हिपनोसिस विधि है मददगार

शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान 70 सेहतममंद प्रतिभागियों पर हिपनोसिस का परीक्षण किया और इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ताओं को लाउडस्पीकर पर 13 मिनट तक हिपनोसिस टेप सुनाए गए और धीरे-धीरे उनकी आंख लग गई। शोध के दौरान प्रतिभागियों को इस विधि से 90 मिनट तक दिन में सुलाने में सफलता मिली है।

विज्ञापन

दवाओं की नहीं होगी जरूरत

शोधकर्ता जॉन रैच के अनुसार, ''हमने अपने शोध में नींद की दवाओं से कहीं अधिक सुरक्षित, किफायती व आसान उपाय खोजा है। यह जितना आसान है उतना ही प्रभावी भी है।'' यह शोध स्लीप जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें