ऑफिस में बॉस की फटकार और घर पर बीवी से तकरार। काम, ट्रैफिक जाम, खर्चे का टेंशन और न जाने क्या-क्या। हमारे स्वास्थ्य पर तनाव को हावी होना का सिर्फ एक बहाना चाहिए। ऐसे में तनाव से तुरंत राहत के लिए अगर कुछ नहीं किया तो यह तनाव हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अवसाद जैसे किसी भी गंभीर खतरे को आमंत्रण दे सकता है।
अगर आप भी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेते रहते हैं तो ये उपाय आपके तनाव को पल में छूमंतर करने में आपकी बहुत मदद करेंगे।
10 मिनट की फ्रेश वॉक
तनाव से आराम और तुरंत तरोताजा होने के लिए 10 मिनट की सैर से बेहतर क्या होगा। पार्क या गार्डेन में हरी घास पर टहलने से आपका तनाव दूर होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।
रिलेक्सिंग एक्सरसाइज
सीधे खड़े हो जाएं। अब झुकें और हथेलियों को जांघ पर रखें। ठुड्डी जमीन के समानामतर हो यानी चेहरा सामने रखें। लंबी सांस लें और छोड़ें। कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। आप हल्का महसूस करेंगे।
गुब्बारा फुलाएं
तनाव की अवस्था में गुब्बारा फुलाना सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन तनाव दूर करने के लिए यह कारगर वर्कआउट है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचता है और रक्त संचार ठीक हो जाता है।
करें मसाज
पीठ के बल लेट जाएं और कमर के मध्य में टेनिस बॉल रख लें। पीठ के सहारे इसे ऊपर और नीचे रोल करें। इसके अलावा हेड मसाज में तनाव से राहत दिलाने में कारगर है। मसाज से रक्त संचार तेज हो जाता है और थकान दूर होती है।
स्टीम लें
तनाव से राहत के लिए स्टीम एक आसान और कारगर उपाय है। सादे पानी से या किसी अरोमा ऑयल को डालकर स्टाम लेने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
अरोमा ऑयल
अपनी कलाई पर कुछ बूद लेवेंडर बॉडी ऑयल डालें और थोड़ी-थोड़ी देर पर इसे सूंघें। इससे भी आप टेंशन से दूर होंगे।
ग्रीन टी
ग्रीन टी की एक चुस्की भी आपको टेंशन फ्री कर देगी। इससे मस्तिष्क में तनाव बढ़ाने वाली बीटा वेव्स निकल जाती हैं और आप तरोताजा हो जाते हैं।
फेशियल एक्सरसाइज
सीधे बैठें और गहरी सांस लें। मुंह के भीतर अपनी जीभ से ऊपरी भाग छूने की कोशिश करें और जीभ को नीचे लाते वक्त सांस छोड़ें।