फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरीके से वापस आ सकती है आंखों की रोशनी

Tue, 05 Feb 2013 03:59 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई ने आंखों की खोई हुई रोशनी लौटाने के लिए ऐसा फार्मूला तैयार किया है, जिसे अब पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। ईएनटी विभाग ने आंखों की खो चुकी रोशनी को ऑप्टिक नर्व के माध्यम से सही करने का सफल शोध किया है। इससे मरीजों को स्टेमसेल से इलाज देकर उनकी रोशनी वापस लौटाई जा सकेगी।
विज्ञापन


एंडोस्कोपिक प्रोसीजर
पीजीआई के इस शोध को ईएनटी विभाग के प्रो. अशोक गुप्ता ने मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि कम होने वाली आंखों की रोशनी या चोट लगने की वजह से खत्म हो चुकी रोशनी के लिए पहले बहुत बड़ी सर्जरी करनी पड़ती थी। उन्होंने अपने शोध में पाया कि अगर समय रहते मरीज की ऑप्टिक नर्व को एंडोस्कोपिक प्रोसीजर करके दुरुस्त कर दिया जाए तो उसकी खोई हुई या कम हो चुकी रोशनी को वापस लाया जा सकता है।

प्रो. अशोक ने इस प्रोसीजर के दौरान स्टेमसेल के माध्यम से रोशनी लाने का सफल शोध किया। इसके लिए उन्होंने गाइडलाइंस और इलाज के लिए प्रोटोकॉल बनाए, जो अब पूरी दुनिया में फॉलो किए जा रहे हैं। प्रो. गुप्ता की इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओटोलेरिंगोलॉजिस्ट्स की ओर से डॉ. जोए वी डेसा मेमोरियल ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें