दिन भर के तनाव और थकान के बावजूद भी अगर बिस्तर पर सारी रात आप करवटें ही बदलते रह जाते हैं और आंखों में नींद नहीं होती, तो जनाब ये प्यार में पड़ने के लक्षण नहीं हैं बल्कि सेहत संबंधी कई रोगों का इशारा है।
ऐसे में अगर आप नींद न आने से परेशान हैं तो इससे निपटने का एक बेहद आसान उपाय है जो महज पांच मिनट के भीतर सोने में आपकी मदद करेंगे।
जर्नल ऑफ एप्लाइड सोशल साइकोलॉजी के शोध की मानें तो सोने से पहले 'आराम', 'चैन' और 'राहत' जैसे शब्द दिमाग का तनाव कम करते हैं और सोने में मदद करते हैं।
अच्छी नींद चाहिए तो इन आदतों को बदलें
शोध के दौरान प्रतिभागियों को पांच मिनट तक इन शब्दों को लिखने, पढ़ने व इस बारे में सोचने के लिए कहा गया। इसमें पाया गया कि प्रतिभागियों की नीद की समस्या में 47 प्रतिशत आराम पहुंचा। इस दौरान इन प्रतिभागियों के हृदय की गति भी मापी गई।
शोधकर्ता मित्सुरू शिमिज़ू के अनुसार, इन शब्दों को पढ़ने और सोचने से मस्तिष्क का फोकस आराम के प्रति बढ़ता है जिससे सोने में आसानी होती है। वह बताते हैं, ''अगर आप यह छोटी सी एक्सरसाइज आजमाना चाहते हैं तो इन शब्दों को सोने से पहले एक कागज पर लिखें और फिर पढ़ें। हो सकें तो इस बारे में सोचें और इस दौरान आपको नींद आ जाएगी।''
अब अगर आपको नींद न आने से खींझ होती है तो इस आसान ट्रिक को जरूर आजमाएं।