फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा बाप, बेटी से चार साल से कर रहा था रेप

Thu, 19 Sep 2013 03:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिता अपनी 16 साल की बेटी से चार साल से रेप कर रहा था। एक एनजीओ और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से लड़की को दरिंदे पिता के चंगुल से मंगलवार को छुड़ाया गया।
विज्ञापन


लड़की को बचाने के लिए जब एनजीओ के लोग उसके घर पर पहुंचे तो उसका पिता वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरु कर दी है।

टीओआई के अनुसार, यह मामला तमिलनाडु के नामक्कल जिले के कोमारपालयम की है।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के अधिकारियों ने बताया कि लड़की 11वीं में पढ़ती है। उसका पिता चार साल से उससे रेप कर रहा था। लड़की के रिश्तेदारों ने कॉल कर दरिंदे पिता की करतूतों को बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद पीड़िता को नामक्कल के एक आश्रय घर में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें