(चार लोगों के लिए)
सामग्री
आधा कप धुली उड़द दाल, दो कप पानी, एक चम्मच, एक चम्मच कटा धनिया, एक चम्मच कसा हुआ अदरक, एक चम्मच महीन कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, चुटकी भर बेकिंग सोडा, तेल फ्राई करने के लिए।
दही के लिए
दो कप दही (आवश्यकतानुसार), दो चम्मच पानी, दो चम्मच दूध, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला।
गार्निशिंग
कटे पुदीने के पत्ते और अनार के बीज के साथ।
विधि
दही भल्ला बनाने से पहले दाल को धो लें और दो घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।दो चम्मच पानी डालकर दाल को मोटा पीस लें।किसी कटोरे में निकाल लें और उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, नमक, जीरा और बेकिंग सोडा मिलाकर फेंट लें।अपनी हथेली को गिला करें और थोड़ा सा मिश्रण अपने हाथ मे रखें, एक बॉल बनाकर उगंली से उसके बीच में छेद करें।धीमी आंच में तेल को गर्म करें और एक-एक करके तलें गोल्डन लाइट ब्राउन रंग होने तक उन्हें तलें।भल्ले को ठंडे पानी मे डालें और और हथेली पर रखकर निचोडे़।दहे में सभी मसाले मिलाकर उसमें भल्लों के डुबोएं और उनपर धनिया पत्ता व आनार के दाने सजाएं। इमली की चटनी के साथ परोसें।