अरबी 500 ग्राम, एक चम्मच अजवाइन, तीन चौथाई चम्मच गरम मसाला, तीन चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच अनारदाना, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
सालसा सॉस के साथ सर्व करें।
विधि
उबली और छिली हुई अरबी को मनचाहे आकार में काट लें। फिर इसे कड़ाही में धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। तली हुई अरबी को बाउल में रखें। इसके बाद अजवाइन, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हल्दी पाउडर, अनारदाना और नींबू के रस को अरबी पर हर जगह बराबर-बराबर मात्रा में छिड़कें, ताकि मसाले अच्छी तरह से अरबी में मिल जाएं। फिर तैयार क्रिस्प अजवाइन अरबी को सालसा सॉस के साथ सर्व करें।