फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़, कन्नौज, जालौन, अंबेडकरनगर तथा सहारनपुर में स्टाफ नर्स सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 694 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


इन पदों में स्टाफ नर्स के 433 पद समेत तकनीशियन, फार्मासिस्ट, डायटीशियन, सहायक कम कैटलागर, थेरेपिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, कम्प्युटर ऑपरेटर, आर्टिस्ट, मॉडलर, फोटोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर इत्यादि पद शामिल हैं।
Trending Videos

आकर्षक वेतनमान

वेतनमान के तहत स्टाफ नर्स के लिए 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित हैं। वहीं शेष अन्य पदों के लिए 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900 रुपये से 2800 रुपये तक निर्धारित है।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

यह है शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से बारहवीं कक्षा पास की हो तथा तकनीकी योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से संबंधित ट्रेड/विषय में निर्धारित डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त की हो।

इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में पंजीकरण कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर "महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, छठे तल, लखनऊ" के पते पर भेजें।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://results.amarujala.com/career-diary/up-govt-invites-application-on-various-medical-posts/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें