फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में खुद घिर गए राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरू में एक स्कूल में बच्चों को संबोधित करने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुद ही अपने सवालों में घिर गए। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों से पूछा कि क्या मेक इन इंडिया कार्यक्रम भारत में सही से कार्य कर रहा है? तो बच्चों ने जवाब दिया कि हां मेक इन इंडिया कार्यक्रम भारत में सही से काम कर रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों ने पूछा कि क्या स्वच्छ भारत अभियान सही से काम कर रहा है तब भी बच्चों ने कहा कि हां स्वच्छ भारत अभियान काम कर रहा है।
राहुल गांधी बच्चों का यह जवाब सुन कर अवाक रह गए। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि क्या आपकों लगता है कि युवाओं को भारत में नौकरी मिल रही है तो बच्चों ने तब भी जवाब हां में ही दिया। राहुल गांधी ने जवाब सुनने के बाद कहा कि पर मैं आपकी बात से सहमत नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर #RahulStumped ट्रेंड करने लगा

राहुल गांधी ने इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने शुरूआत से ही गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को पास कराने की वकालत की है।
तीन साल तक भारतीय जनता पार्टी ही हमें परेशान करती रही और यह बिल पास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल पास होगा और कांग्रेस भी यह चाहती है। पर हमें इसकी बारीकियां भी देखने होगी। इस बात पर भाजपा को हमसे बात करनी होगी।
बच्चों के स्वच्छ भारत और मेक इन इंडिया को लेकर दिए गए जवाब पर राहुल बोले ही हॉल में मौजूद आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि कुछ नहीं हुआ। वहीं कुछ लोगों ने बोला कि कुछ हुआ है। राहुल गांधी ने बच्चों के साथ हुए अपने संवाद को अच्छा बताया।
इसके बाद सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर #RahulStumped ट्रेंड करने लगा है। जहां पर राहुल गांधी के स्कूली छात्रों के साथ हुए संवाद को लेकर राहुल को बखिया उधेड़ी जा रही है।
#RahulStumped Young children showing mirror to Rahul ... Enjoy pic.twitter.com/sOa66r5vWx— Gobind Rai (@gobind_rai1) November 25, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें