फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बेटी का रेप कर रहा था पिता, चुप रही मां

Wed, 25 Nov 2015 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने दो साल से 14 वर्षीय सौतेली बेटी का यौन शोषण करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


14 वर्षीय बेटी के यौन शोषण की घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने अपने हैवान की पिता की हरकत के बारे में पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी पीड़िता के शोषण की कहानी सुनकर हैरान रह गए। पीड़िता की मदद के तौर पर पड़ोसियों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी शख्स प्लंबर का काम करता है और मुंबई के दहिसार इलाके में रहता है। लेकिन इस मामले में हैरान कर देने वाला सवाल यह भी है कि पीड़िता की मां ने आरोपी के इस हरकत के बारे में पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां जानती थी लेकिन रही खामोश

मिड-डे के अनुसार, 14 वर्षीय बेटी के साथ पिछले दो साल से जो घट रहा था उसके बारे में उसकी सौतेली मां जानती थी लेकिन वह इस बारे में किसी को न बताने का निर्णय लिया था। क्योंकि उसे डर था कि अगर उसका पति गिरफ्तार कर लिया गया तो घर का खर्च कैसे चलेगा?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी शख्स के दो बीवियां हैं। पहली बीवी से सात बच्चे हैं लेकिन वह अब अपने माता पिता के घर पर रहती है। पीड़िता आरोपी सौतेला पिता और उसकी दूसरी पत्नी के साथ रहती थी।

बताया जा रहा है पीड़िता किशोरी के पिता की मौत हो गई थी तो उसकी मां ने आरोपी प्लंबर से दूसरी शादी की थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके सौतेले पिता ने जब दो साल पहले उसका रेप किया था तो उसने इसके बारे में अपनी मां को बताया था लेकिन उसने चुप रहने के लिए कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें