फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ बांटने वाले राहुल फिर चर्चा में, फिर इस्तीफे की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग डॉट कॉम वेबसाइट के सीईओ राहुल यादव एक बार फिर अचानक चर्चा में आ गए हैं। एक बिजनेस वेबसाइट के उनके इस्तीफे की खबर प्रकाशित करने के बाद अचानक ही राहुल सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे और चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन


हालांकि बाद में अंग्रेजी वेबसाइट ने उस खबर को हटा लिया है जिसमें दावा किया गया था कि राहुल ने फिर से हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इस खबर का लिंक शेयर करते हुए राहुल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि अगर आपके साथ टाइम्स समूह है तो आपको गर्ल फ्रेंड की क्या जरूरत है?

ये पहली बार नहीं है कि राहुल यादव सोशल मीडिया साइट पर अचानक से चर्चाओं में आ गए हों। इससे पहले तीन बार और राहुल सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे। पहली बार राहुल तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने पहली बार इस्तीफा देकर उसे सोशल मीडिया साइट पर प्रचारित कर दिया था। उस समय उन्होंने हाउसिंग डॉट कॉम के बोर्ड का अपना खुला इस्तीफा पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन


उस समय राहुल के इस्तीफे को युवाओं ने हाथों हाथ लिया था। साथ ही राहुल को उनके इस प्रयास के लिए काफी सराहना मिली थी। पर उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

200 करोड़ रुपए बांट दिए!

दूसरी बार राहुल तब चर्चा में आए जब उन्होंने अपने 200 करोड़ रुपए के शेयर अपने कर्मचारियों में बांटने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद राहुल यादव फिर से चर्चा में आ गए थे और बिजनेस जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया और समाचारों की सुर्खियों में आ गए।

आईआईटी बॉम्बे के ड्रॉप आउट स्टूडेंट और अलवर के रहने वाले राहुल का यह कदम सुर्खियों में इसलिए भी आ गया क्योंकि इतनी कम उम्र में किसी भारतीय सीईओ ने अपने कर्मचारियों को अपने हिस्से के 200 करोड़ रुपए बांट दिए हों।

राहुल के इस कदम को सोशल मीडिया के साथ-साथ अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना प्रचार करने वाला बताया गया। साथ ही कहा गया कि मीडिया की तरफ अपना ध्यान खींचने के लिए राहुल ऐसा कर रहे हैं।

तीसरी बार राहुल तब चर्चा में आए जब इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का की एयरपोर्ट पर सोते हुए फोटो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दी थी।

राहुल ने तब दावा किया था कि एयरपोर्ट पर किसी अहम मुद्दे पर जब उन्होंने विशाल सिक्का से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने मना कर दिया। राहुल के मुताबिक बिना प्रश्न सुने ही विशाल ने कहा कि वह सोना चाहते हैं। राहुल ने इसके बाद विशाल सिक्का की सोते हुए फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसके बाद विशाल सिक्का की सोने वाली बहुत तेजी से वायरल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें