फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा 'पीके ISI की फिल्म'

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर भाजपा शासित राज्यों में हिंदू संगठन पीके के विरोध में बवाल मचाए हुए हैं। सोमवार को देशभर के कई हिस्सों में फिल्म्ा के प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने जमकर बवाल काटा। वहीं भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी ने पीके पर विवादित बयान देते हुए कहा कि आमिर खान की पीके में आईएसआई का पैसा लगा हुआ है। सुब्रमणयम ने इसके लिए पाकिस्तानी चैनल ARY का हवाला दिया है।
विज्ञापन


अहदाबाद में भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमा हॉल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। फिल्म्ा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने फिल्म रुकवाने की मांग की। बात न मानने पर तोड़फोड़ करते हुए जबरन फिल्म रुकवा दी गई। पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर लोगों को शांत कराया।

शहर के कई सिनेमाघरों में फिल्म के विरोध में दिनभर भाजपा कार्यकर्ताओं का तांडव चलता रहा। तीन सिनेमा हॉल में हिंदू संगठनों ने जमकर तोड़फोड़ की। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी फिल्म को लेकर हिंदू संगठनों ने जबरदस्त विरोध किया। सिनेमा हॉलों में जाकर फिल्म रुकवाने का प्रयास किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमा हॉल में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी के मेरठ में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदन सिनेमा हॉल में घुसकर फिल्म रुकवाने के लिए तोड़फोड़ की। इसके अलावा पीके का विरोध करने वालों में हिंदू संगठनों के अलावा बाबा रामदेव का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म को आपत्तिजनक बताते हुए लोगों से फिल्म न देखने की अपील की है। रामदेव के अनुसार फिल्म में जानबूझकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

अब फिल्‍म के समर्थन में भी उठने लगे सुर

वहीं एक ओर जहां फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों का दौर बना हुआ है, वहीं इसके समर्थन में भी लोग आ खड़े हुए हैं। कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास ने पीके ‌का समर्थन करते हुए इससे अच्छी फिल्‍म्‍ा बताया। उन्होंने विरोध करने के तरीकों पर एतराज जताया है।

व्यास के अनुसार एक फिल्म के खिलाफ हिंसा किसी भी तरह से सही नहीं ठहराई जा सकती। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सेंसर बोर्ड को फिल्‍म से कोई आपत्ति नहीं है और उसने प्रमाणपत्र दिया है फिर फिल्म को लेकर बेवजह का विरोध क्यों किया जा रहा है।

वहीं पत्रकार और ऐड गुरु दिलीप चेरियन ने बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने ब्लैक मनी के मुद्दे का ध्यान रखें उन्हें फिल्‍मों में क्या हो रहा है इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वहीं पीके की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्‍म्‍ा में बेहतरीन तरीके से यह दर्शाया गया है कि किस तरह लोग धर्म के पीछे अंधभक्‍त होकर दौड़ते हैं।

आश्चर्यजनक रूप से गलत मुद्दों को भी लोग धर्म से जोड़ते हुए उसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि फिल्म किसी धर्म की भावनाओं को आहत करती है, आमिर ने एक संवदेनशील मुद्दे पर बेहतरीन फिल्म बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें