सत्ता के गलियारे में बंदरों के आतंक की खबरों ने राज्यसभा में सोमवार को सदस्यों को मुस्कराने का मौका दे दिया। यहां तक कि कांग्रेस ने गुमशुदा फाइलों के लिए इन्हीं बंदरों को दोषी ठहरा दिया।
गृह मंत्रालय की 11,100 फाइलों के नष्ट होने के गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते समय सदन में उस समय सदस्यों की हंसी छूट गई, जब कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि बंदरों ने आतंक मचा रखा है और इन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलें फाड़ दी हैं।
यही नहीं उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को होने वाली परेशानी को याद करते हुए कहा कि जब वह वित्त मंत्री थे, तो उन्हें वित्त मंत्रालय जाने में बेहद दिक्कत होती थी। इस पर खुद मनमोहन सिंह भी अपनी मुस्कराहट नहीं रोक सके।