यूपी बोर्ड परीक्षा-2015 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का बहुप्रतीक्षित परिणाम आज घोषित किया जाएगा। बोर्ड के द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 34 लाख 98 हजार 430 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 29 लाख 24 हजार 768 दोनों मिलाकर 64 लाख 23 हजार 198 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से लगभग छह लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
बोर्ड अधिकारी के मुताबिक परिणाम दोपहर 12:30 PM बजे घोषित किया जाएगा। इस प्रकार आने वाले रविवार को लगभग 58 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होगा। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच हुई थी।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 मार्च से 20 अप्रैल के बीच कराया गया। यूपी बोर्ड के सचिव अमरनाथ वर्मा ने अमर उजाला से बताया कि इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम यूपी बोर्ड मुख्यालय इलाहाबाद से 17 मई को घोषित किया जाएगा।
परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड के सभापति अवध नरेश शर्मा एवं सचिव अमर नाथ वर्मा की ओर से की जाएगी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
रिजल्ट मोबाइल और ईमेल पर भी
अमर उजाला रिजल्ट की नयी पहल "Get Results on your Mobile & Email" के तहत बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल के जरिए भी पा सकते हैं।
अपना रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना नाम, रॉल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर, और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद यह भी संदेश के जरिए भेज दिया जाएगा।
छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाइट http://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।
अमर उजाला परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को उनके परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।