फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा राजन को भारत लाने का काउंटडाउन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रत्यर्पण संधि को अभी तक क्रियान्वित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इंडोनेशिया में भारत के राजदूत गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रत्यर्पण संधि और आपसी कानूनी सहयोग संधि को पहले ही पूरा किया जा चुका है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की रविवार से शुरू हो रही यात्रा के दौरान इन संधियों के क्रियान्वयन संबंधी पत्रों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि राजन को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन इसके लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है। साथ ही उन्होंने राजन के इंडोनेशियाई सरकार के सामने आत्मसमर्पण करने की रिपोर्ट को कयासबाजी और काल्पनिक करार दिया।
विज्ञापन


इस बीच राजन के वकील फ्रांसिस्को प्रसार ने उससे हवालात में मुलाकात की, लेकिन उन्होंने इस मुलाकात के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया।

बाली पुलिस ने शुक्रवार को भी राजन से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। बाली पुलिस प्रमुख रेइनहार्ड नैनगोलान ने कहा कि राजन को उसके वकील से मुलाकात करने के साथ भारतीय दूतावास से संपर्क करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस सतर्क

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि विदेश और गृह मंत्रालय राजन को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि अंडरवर्ल्ड डॉन को लाने के लिए इंडोनेशिया जाने वाली पुलिस टीम को खतरा हो सकता है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ इनपुट मिले हैं और पुलिस इसको लेकर अतिरिक्त सतर्क है।

उन्होंने कहा कि इस चिंता से इंडोनेशिया सरकार को अवगत करवा दिया गया है। इंडोनेशियाई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजन की गिरफ्तारी के बारे में बाली में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और इंटरपोल को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें