फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में भारत की सीट नहीं हुई पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता पर दावेदारी जताने वाले प्रस्ताव पर आम सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन


हालांकि सभी 54 अफ्रीकी देशों ने यूएन में विस्तार और भारत की दावेदारी में सहयोग करने की बात कही। सिर्फ 10 देश ही थे, जो इस विषय पर प्रस्ताव लाने के लिए राजी थे।

ज्यादातर देशों ने इस मुद्दे पर अपना विकल्प खुला रखा। यही कारण है कि अंतिम समय में इससे संबंधित प्रस्ताव लाने की योजना टाल दी गई।
विज्ञापन

स्थायी सदस्यता की दावेदारी प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति

उल्लेखनीय है कि सम्मेलन से पहले भारत ने इसके लिए अफ्रीकी देशों को प्रस्ताव लाए जाने पर मनाने की रणनीति बनाई थी। हालांकि भारत अपने दावे पर अफ्रीकी देशों की ओर से सहयोग के आश्वासन से फिलहाल संतुष्ट है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका, कैमरून, नाइजीरिया सहित कुल 10 अफ्रीकी देश ही यूएन में स्थायी सदस्यता पर भारत की दावेदारी के संबंध में प्रस्ताव लाए जाने के पक्षधर थे।

दो दर्जन देश ने इस मामले में अपना विकल्प खुला रखा। बाकी देशों ने प्रस्ताव पर चुप्पी साध ली, मगर सहयोग का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को विभिन्न देशों का रुख जानने के बाद भारत ने दावे पर प्रस्ताव लाने के बदले इस मामले में अफ्रीकी देशों से सहयोग मांगने की रणनीति बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें