फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे भगवान! दो साल के बच्चे का सिर आदमी से बड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के शिवली में सूरजपुर बैरी सवाई गांव के दो साल के बच्चे रौनक का सिर सामान्य आदमी से भी तकरीबन दो गुना बड़ा (84 सेंटीमीटर का) हो गया है।
विज्ञापन


जिस उम्र में बच्चे दौड़कर घर वालों की नाक में दम कर देते हैं, उस उम्र में रौनक बिस्तर पर पड़ा रहता है। करवट भी नहीं बदल पाता।

पिता अमित ने एसजीपीजीआई लखनऊ में दिखाया तो डॉक्टरों ने एक लाख रुपये से ज्यादा का खर्च बता दिया। गरीब पिता के पास इतने रुपये नहीं थे, इसलिए वह बेटे को लेकर वापस गांव आ गया।
विज्ञापन

उठने-बैठने में हो रही है दिक्कत

शिवली क्षेत्र के सूरजपुर बैरी सवाई गांव निवासी अमित की पत्नी अनुपमा को दो साल पहले बेटा रौनक हुआ था।

जन्म के वक्त भी रौनक का सिर सामान्य बच्चों से बड़ा था। लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ ही रौनक का सिर और बढ़ता गया। वर्तमान में रौनक का वजन 12 किलोग्राम है लेकिन सिर किसी वयस्क से भी ज्यादा बड़ा है।

हाइड्रोसिफेलस हो सकता है
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉ. एके आर्या ने कहा कि रौनक को हाइड्रोसिफेलस हो सकता है। बताया कि वयस्क का सिर 50-52 सेंटीमीटर का होता है। दो साल के बच्चे का तकरीबन 40-45 सेंटीमीटर का हो सकता है। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन ही किया जाता है। परिजन उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज में दिखाएं तो इलाज संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें