सरयू और घाघरा नदी से शिकार कर 24 कछुओं को बांग्लादेश ले जा रहे तस्कर को बहराइच में मलूकपुर गांव के पास पुलिस और वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर से कुछ और तस्करों का सुराग लगा है।
सरयू और घाघरा नदी में कछुओं की 36 दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। तस्करों को इन कछुओं का पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में मुंहमांगा मूल्य मिलता है।
पुलिस ने बताया कि तस्कर साहिल पुत्र मुश्ताक निवासी चंपापुर गंगाघाट उन्नाव, बहराइच में पांच दिन से डेरा जमाए हुए था। उसने घाघरा और सरयू नदी के तटवर्ती गांव में रह रहे मछुआरों की मदद से दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुओं का शिकार करवाया।