फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने चुराया अखिलेश का आइडिया!

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शिवसेना भी अब समाजवादी पार्टी की राह पर चल पड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तर्ज पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में विद्यार्थियों को टैबलेट बाटेंगे।
विज्ञापन


ये टैबलेट 8वीं से 10वीं तक के छात्रों को दिए जाएंगे। जिसके एसडी कार्ड में सभी विषयों का अभ्यास क्रम भी शामिल होगा।

बृहस्पतिवार को शिवसेना भवन में विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए उद्धव ने कहा कि एक साल के बाद छात्रों को भारी भरकम स्कूल बैग से छुटकारा मिल जाएगा।

अनेक राज्यों में वोट के लिए मुफ्त में टीवी, फ्रिज, लैपटॉप का लालच दिया जाता है, लेकिन शिवसेना जनता को मुफ्त में देने के बजाए उनमें इन चीजों को खरीदने की आर्थिक ताकत प्रदान करेगी।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से संचालित टैबलेट बांटेगी

पार्टी सरकारी तिजोरी का पैसा सिर्फ जनहित के लिए खर्च करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में भगवा लहराने के बाद शिक्षा क्षेत्र में ई प्रबोधन योजना लागू की जाएगी।

ई शिक्षा योजना के लिए एक माइक्रो सीडी तैयार की गई है, जिसे राज्य के जिला परिषद, महानगरपालिका और नगरपालिका के स्कूलों में छात्रों को मुफ्त दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में सौर ऊर्जा से संचालित टैबलेट और ई प्रबोधन किट दी जाएगी। नई पीढ़ी को क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी देने के लिए वंदेमातरम पुस्तिका भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें