फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत में जलील करने पर पति-पत्नी ने खाया जहर

Fri, 05 Sep 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खिंदौड़ा गांव निवासी भारत (28) और उसकी पत्नी कविता (26) ने बागपत-सोनीपत सीमा पर बने यमुना पुल के पास जहर खा लिया। दोनों को सीएचसी बागपत से दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह ही कुराली में हुई पंचायत में सबके सामने जलील किया। इस अपमान से दुखी होकर उन्होंने पंचायत से लौटते ही यह कदम उठाया। पंचों ने उन पर कुराली से लापता एक लड़की को गायब करने का आरोप लगाया। कविता का मायका कुराली गांव में ही है।

कुराली गांव से ज्योति नाम की युवती दो महीनों से लापता चल रही है। गांव के कई लोगों ने आरोप लगाया कि ज्योति लापता होने के बाद खिंदौड़ा में कविता के पास गई थी। कुराली में कविता और ज्योति के मकान सटे हैं।
विज्ञापन


ज्योति के परिजनों ने कविता से फोन करके कहा था कि वह उसे वहीं रोककर रखे, वे उसे लेने आ रहे हैं। कविता के ससुराल वालों ने बताया उनके आने से पहले ही ज्योति जरूरी काम होने का बहाना बनाकर चली गई थी।
विज्ञापन

पंचायत ने लगाए थे आरोप

उधर ज्योति के परिजनों ने खिंदौड़ा पहुंचते ही कविता और उसके पति भारत से कहा कि अगर चार दिन में उनकी बेटी उन्हें नहीं मिली तो अच्छा नहीं होगा। जहर खाने के बाद सीएचसी पहुंचे दंपति ने बताया बृहस्पतिवार को उन लोगों ने उन्हें कुराली बुलाया।

वहां पंचायत चल रही थी। उन्हें भरी पंचायत में अपमानित किया। उन पर झूठे आरोप लगाए। इससे दुखी होकर वे सोनीपत पुलिस के पास गए, लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी।

इस पर बागपत वापस आते समय यमुना पुल पर जहर खा लिया।  उधर, दंपति के जहर खाने के मामले में बागपत कोतवाली के इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी ने कहा घटना संज्ञान में नहीं आई है। इसकी जानकारी कराई जा रही है।

कविता और भारत ने दिल्ली रेफर करने से पहले बताया कि वे जब सोनीपत जिले की पुलिस के पास पहुंचे, तो वहां उनकी एक बात नहीं सुनी गई। दारोगा ने कहा कि उल्टी सीधी बात मत करो, यहां से भाग जाओ।

उनका कहना था कि अगर पुलिस उनकी सुन लेती तो वे जहर न खाते। उन्होंने जहरीला पदार्थ सोनीपत से खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें