एनएच-74 स्थित शेरकोट चुंगी के मोड़ के पास वैन और ट्रक की टक्कर में वैन में सवार 10 व्यक्तियों में से एक महिला और छह पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक मुरादाबाद के बंगला गांव के रहने वाले थे।
एक बालिका सहित तीन बच्चों को नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लगा था।
सीओ हरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक मुरादाबाद के बंगला गांव के निवासी हैं। इनके नामों का पता नहीं लग पाया है। मृतक ज्योति प्रकाश सैनी की साली की नगीना में शादी थी। वे वैन से शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।