उत्तर प्रदेश के आगरा में धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनाने और भगवद् गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की उठ रही मांग को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में जुट गया है।
विपक्षी दलों ने मंगलवार को बजरंग दल समेत तमाम हिंदू संगठनों की सक्रियता बढ़ने के मुद्दे को उछालते हुए सरकार पर देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। विपक्ष इस मसले पर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा कराने का नोटिस दे सकता है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भगवद् गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि इस तरह की मांग सभी धर्मों की ओर से उठ सकती हैं और देश में टकराव की स्थिति बन सकती है।