योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को वैश्विक योग अभियान से जोड़ने का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत बाबा की कोशिश होगी कि विश्व योग दिवस (21 जून) पर मोदी और ओबामा के साथ दूसरी मशहूर हस्तियां एक मंच पर योग करें।
योग गुरु ने इस अपनी इच्छा और योजनाओं का खुलासा शुक्रवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि योग के लिए सबसे पहले दुनियाभर में माहौल बनाया जाएगा।
बाबा ने कहा कि विश्व योग दिवस के ऐलान से दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। यह भारतीय पुरातन संस्कृति की जीत है। राजनीतिक तौर पर इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है।