फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टा फहराया तिरंगा, भुगतनी पड़ी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक/शिक्षामित्र संघ के ब्लाकाध्यक्ष पर तिरंगे के अपमान करना आरोप लगा है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने ब्लाकाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन


ब्लाकाध्यक्ष रविंद्र कुमार खारी की नियुक्ति भंडी-भिंडी गांव के प्राथमिक विद्यालय में है। जूनियर हाईस्कूल का चार्ज भी उन्हीं के पास है। आरोप है कि 26 जनवरी को जूनियर हाईस्कूल में उन्होंने तिरंगा झंडा उल्टा फहरा दिया।
विज्ञापन

वाट्सएप पर भेजी उल्टे तिरंगे की फोटो

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बीएसए प्रेमचंद यादव से की। उल्टे लगे तिरंगे का फोटो ग्रामीणों ने व्हाट्स-एप पर बीएसए को भेज दिया। बीएसए ने रविंद्र खारी को निलंबित कर दिया।

खंड शिक्षाधिकारी संभल सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि इसकी जांच असमोली के खंड शिक्षाधिकारी अजय कुमार को जांच सौंपी गई है। उधर रविंद्र खारी का कहना है कि मैने तिरंगा झंडा सीधा ही फहराया था। मेरे जाने के बाद उसे क्या हुआ। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें