फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापस के बचाव में आए राष्ट्रपति के बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस के सांसद अभिजीत मुखर्जी ने रेप पर विवादित बयान देने वाले तृणमूल सांसद के सांसद तापस पाल का बचाव किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कभी-कभी जुबान फिसलने की वजह से ऐसी गलतियां हो जाती हैं। कहीं न कहीं हम सभी ऐसी गलतियां करते हैं।
Trending Videos

अभ‌िजीत बोले अब और व‌िवाद न हो

जांगीपुर लोकसभा सीट से सांसद अभिजीत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि जब तापस की माफी को उनकी पार्टी ने स्वीकार कर लिया है तो अब इस मामले पर और विवाद नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तापस उनके दोस्त की तरह है। जो बयान उन्होंने दिया वह नहीं देना चाहिए था।
विज्ञापन

पहले भी ऐसे बयान देकर फंस चुके हैं अभ‌िजीत

अभिजीत ने कहा कि कभी कभी जबान फिसलने की वजह से से ऐसी बयानबाजी हो जाती है और उनका मानना है कि सभी को परिपक्वता के साथ व्यवहार करना चाहिए।

तापस ने विरोधियों को मारने और उनकी महिलाओं से बलात्कार करने की धमकी भरा बयान दिया था। जिसकी वजह से पार्टी को शर्मिंदा होना पड़ा और सभी तरफ से हो रहे विरोध के बीच तापस ने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें