अमेरिका जहाज रोधी हारपून मिसाइल भारत को बेचेगा। पेंटागन ने मिसाइल बेचने के अपने फैसले के बारे में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को यह जानकारी दी है।
इसकी अनुमानित लागत 20 करोड़ डॉलर (करीब 11943000000 रुपये) है। पेंटागन ने कहा कि इससे भारत-अमेरिका के सामरिक रिश्ते मजबूत होंगे और एक अहम सहयोगी देश की सुरक्षा में सुधार होगा।