गैंगरेप के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने आई एक शिक्षिका ने संसद मार्ग थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिक्षिका व एक व्यक्ति को इंडिया गेट जाते हुए हिरासत में लिया था।
मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त ताज हसन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
ठेके पर एमसीडी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका सोनिया (बदला हुआ नाम) ने आरोप लगाया है कि संसद मार्ग थानाध्यक्ष ने उसे हिरासत में लेकर थाने में रखा।
उसे अकेले ही हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि करीब एक दर्जन लोगों के साथ शिक्षिका को श्रीभगवान नामक व्यक्ति के साथ इंडिया गेट जाते हुए हिरासत में लिया गया था।
दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जब इन लोगों को थाने से छोड़ा गया था तो उनके परिजनों को जानकारी दी गई थी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ताज हसन ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने मीडिया कर्मियों को थाने की सीसीटीवी फुटेज दिखाई थी। इस फुटेज से शिक्षिका के दावों में दम नहीं दिखाई दे रहा है।