फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका-कोलकाता ट्रेन पर पेट्रोल बम से हमला

Sun, 08 Feb 2015 11:24 PM IST
एजेंसी/ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में विपक्षी दलों की ओर से 72 घंटे की ताजा हड़ताल के पहले दिन उपद्रवियों ने ढाका से कोलकाता के बीच चलने वाली ‘मैत्री एक्सप्रेस’ ट्रेन पर पेट्रोल बमों से हमला कर दिया। इस हमले में ट्रेन में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पबना के इस्वार्डी रेलवे स्टेशन के पास रविवार को हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बांग्लादेश में राजनीतिक गतिरोध को लेकर विपक्षी एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ पिछले 30 दिनों से अनिश्चितकालीन देशव्यापी नाकाबंदी में डटी हुई है।

इसके चलते अब तक बांग्लादेश में 75 लोगों की जानें जा चुकी हैं। बांग्लादेश रेलवे के सहायक निदेशक सैयदुर रहमान ने बताया कि उपद्रवियों ने इस्वार्डी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन पर पेट्रोल बमों से हमला किया।
विज्ञापन


रहमान के हवाले से द डेली स्टार ऑनलाइन ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगने की वजह से न कोई हताहत हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। रेलवे पुलिस ओसी हुमायूं कबीर ने बताया कि जैसे ही ट्रेन इस्वार्डी स्टेशन से रवाना होकर लोको शेड पहुंची तभी उस पर तीन बम फेंके गए।
विज्ञापन


इंजन के पहिए के नीचे बमों के फटने के चलते हमले में मामूली नुकसान हुआ है। मामले में अभी किसी के गिरफ्तार होने की कोई सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें