फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता में कमी मिली तो ठेकेदार का भुगतान रुकेगा

Sun, 08 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा है कि यदि नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा। अब किसी भी काम का भुगतान करने से पहले पालिकाध्यक्ष खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को पवन विहार कालोनी के निरीक्षण
को पहुंचे पालिकाध्यक्ष ने रास्तों और नालियों के निर्माण में खराब गुणवत्ता पर सख्त नाराजगी दिखाई। उन्होंने अवर अभियंता से कहा कि जिन स्थानों पर काम खराब हुआ है वहां नए सिरे से काम कराया जाए और समय समय पर निरीक्षण किया जाए। कालोनी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक करने और एक दर्जन स्थानों पर नई स्ट्रीट लगाने की मंजूरी दी। कालोनी की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

भ्रमण में उनके साथ सभासद विजेंद्र महर, लाल सिंह मेहता, दयानंद कापड़ी, गंगा दत्त कापड़ी, रतन बोरा, राजू खड़ायत, नितिन महर, अवर अभियंता डीएस महरा, तेज सिंह, फरहान अहमद, श्याम सिंह थे। पवन विहार के लोगों ने पालिकाध्यक्ष को कालोनी की समस्याएं बताई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें