एक ओर जहां भारतीय नागरिकता पाने के बाद पाकिस्तानी गायक अदनान सामी अब भारतीय हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर सालों गुजरात में बिताने के बाद कई पाकिस्तानी हिंदू दुखी मन से पाकिस्तान वापस जा रहे हैं।
भारतीय नागरिकता मिलने की बांट जोह रहीं करीब 100 से ज्यादा परिवार बीते एक साल में वापस पाकिस्तान लौट चुके हैं।
इनमें से ज्यादातर सिंधी और कच्छी गुजराती परिवार थे और कई अन्य घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। वह भारत में बिताए समय को किसी सपने से कम नहीं समझते हैं।