लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए लंबे इंतजार का दौर जल्द खत्म होने वाला है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मतदाता जैसे डॉक्टर या अस्पताल में समय बुक कराते हैं कुछ उसी तरह चुनाव में अपने मतदान केंद्र पर अपनी सुविधा के हिसाब से वोट डालने का समय ऑनलाइन बुक करा सकेंगे।
महानगरों में रहने वाले कामगारों को वोट डालने का मौका देने का रास्ता निकालने के लिए आयोग ने उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
आयोग का मानना है कि अपनी सुविधा के अनुसार समय का चुनाव कर वोट डालने की नई व्यवस्था और प्रवासी मजूदरों के मताधिकार सुनिश्चित करने जैसी पहल से चुनावों में वोट देने वालों की संख्या में काफी इजाफा होगा।