फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण साईं के 500 लड़कियों से संबंध का आरोप

Sat, 02 Nov 2013 02:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत की दो सगी बहनों से रेप के मामले में फंसे नारायण साईं के एक सेवादार ने हैरतंगेज खुलासे किए हैं। इसके बाद तो कुकर्मों में साईं आसाराम से आगे निकलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आजतक पर आई खबर के मुताबिक नारायण साईं का इंदौर का रहनेवाला एक सेवादार 20 साल से उनके साथ काम कर रहा था। वो साईं के साथ रसोइया, ड्राइवर और सचिव के तौर पर भी काम कर चुका है।

सेवादार का कहना है कि जब उसे नारायण साईं के साथ रहते हुए उनकी असलियत का पता चला तो उसके होश उड़ गए और उसने सच सबके सामने लाने की ठान ली।

सेवादार का कहना है कि आसाराम की तरह नारायण साईं भी बच्चियों का यौन उत्पीड़न करता था। साईं के पांच सौ से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध भी थे और अधिकतर लड़कियों को वो धर्म की आड़ में बहकाता था। कुछ का डरा धमकाकर मुंह बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन


साईं के रहस्यों की जानकारी सेवादार को लंबे समय बाद लगी। सेवादार के मुताबिक साईं उसके ही फोन से डील फाइनल किया करता था। शुरुआत में उसे सब सामान्य लगा लेकिन बाद में जब साईं की बातों पर शक होने लगा तो सेवादार ने मोबाइल की बातें रिकॉर्ड करनी शुरू कर दीं।

सेवादार के अनुसार रिकॉर्डिंग से उसे पता चला की धर्म और सत्संग की आड़ में नारायण साईं और आसाराम न सिर्फ रुपए कमा रहे हैं, बल्कि लड़कियों का यौन शोषण भी करते हैं।

हवाला के जरिए बना रहे पैसा
साईं के पूर्व सेवक सतीष वाधवानी ने उन पर अवैध तरीकों से भी पैसे कमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि साईं कई लोगों के साथ हवाला के जरिए भी पैसे बनाते थे और पैसों के लिए कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल थे।

नारायण साईं और आसाराम पर सूरत की दो सगी बहनों ने कई सालों तक रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में आसाराम की पत्नी और बेटी पर उन्हें सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। नारायण साईं इस समय फरार है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापे भी मार चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें