फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवी मुंबई: जज की पत्नी की गला काटकर हत्या

Sat, 20 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
नवी मुंबई के खारघर में शुक्रवार की रात एक जज की पत्नी मीनाक्षी जायसवाल की गला काटकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। स्थानीय महिला और बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकीं मीनाक्षी घटना के वक्त खारघर के सेक्टर 17 की केलिब्रेशन बिल्डिंग स्थित घर में अकेली थीं। मीनाक्षी के पति नासिक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना को चार से पांच लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे चोरी के इरादे से मीनाक्षी के घर में घुसे थे। मीनाक्षी के हाथ की दो उंगलियां भी कटी हुई थीं।

संभवत: लुटेरों ने अंगूठी निकालने के लिए ऐसा किया था। पूरे घर का सामान अस्त व्यस्त पाया गया है। खारघर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें