फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी ढांचे को लेकर मुलायम का सनसनीखेज खुलासा

Tue, 06 Aug 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए एक सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि बाबरी ढांचे को गिराए जाने की योजना की जानकारी पहले से ही तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को थी।

मुलायम ने कहा कि यह बात खुद शर्मा ने उनसे तब कही थी, जब वे इस मामले में दखल देने की मांग को लेकर उनसे मिलने गए थे।

एक समारोह में सपा नेता ने कहा कि भाजपा और उसके समर्थकों द्वारा अयोध्या में ढांचे को गिराए जाने के फैसले के बाद उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए 4 दिसंबर, 1992 को उनकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात तय थी।

पढ़ें:- दुर्गा मामले में बढ़ी तकरार, सपा ने कहा बुला लें आईएएस

मुलायम ने कहा, "हमने इस मामले में तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के हस्तक्षेप की मांग करने का फैसला किया था। मुलाकात के दौरान हमने उन्हें एक पत्र दिया और उनसे कहा कि ढांचा ढहाया जा सकता है। तब राष्ट्रपति ने इधर-उधर देखने के बाद हमसे कहा कि उम्मीद है कि आप यह बात किसी को नहीं बताएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि ढांचा निश्चित रूप से गिराया जाएगा।"
विज्ञापन


पढ़ें:- मुस्लिम आरक्षण मामले को फिर से गरमाने को तैयार कांग्रेस

मुलायम के मुताबिक शंकर दयाल शर्मा ने यह बात कही थी। सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमने इस बारे में उस वक्त सरकार से बात करने के काफी प्रयास किए लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी और आखिरकार 6 दिसंबर, 1992 को ढांचा गिरा दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें:- खाद्य सुरक्षा पर मुलायम नरम, समर्थन के दिए संकेत

उन्होंने दावा किया कि इस मसले पर उन्हें किताब नहीं लिखने के लिए भी समझाया गया। हालांकि वह इस मामले पर कुछ पेज लिख चुके थे। मुझे कई नेताओं ने इस मसले पर खामोश रहने की सलाह दी थी। मालूम हो कि उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और नरसिंह राव प्रधानमंत्री थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें